ताजासमाचार

दस माह में भी नहीं हटा विशन्या के शमशान से अतिक्रमण, ग्रामीण 10 माह से दे रहे आवेदन

न्यूज डेस्क 19 May, 2025 अन्य

शमशान परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग, नोटिस के बाद भी कार्यवाही नहीं, सरपंच सहित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

नीमच। गाँव में शमशान परिसर पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम विशन्या के सरपंच सहित कई ग्रामीणजन कलेक्टर कार्यालय पहुँचे, जहाँ कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नाम डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया की ग्राम विशन्या में शमसान परिसर में अतिक्रमण होने से बाउन्ड्री निर्माण का कार्य वर्षों से लंबित है, जिसके कारण ग्राम पंचायत के राहवासियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

10 माह से दे रहे आवेदन मगर अतिक्रमण नहीं हटाया   

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 माह पूर्व ग्रामवासियों ने तहसील कार्यालय में अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद, नायब तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस भी जारी किया है, लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसके अलावा, नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण को हटाने के लिए एक दल का गठन भी किया था, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

ग्रामवासियों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से न केवल शमसान परिसर का निर्माण बाधित हो रहा है, बल्कि यह सुरक्षा और साफ-सफाई की दृष्टि से भी समस्या बन रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से उक्त मामले में शीघ्र कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। इस अवसर पर सरपंच रामसिंह बोराना सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- अशोक ट्रेवल्स के ड्राइवर ने जानबूझ कर सवारियों से भरी बस को मारी टक्कर 

Related Post