ताजासमाचार

20 साल बाद फिर अध्यक्ष बने ओमप्रकाश चौधरी, कृति संस्था को मिला नया नेतृत्व

डेस्क न्यूज़ 27 April, 2026 अन्य

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कृति’ के वार्षिक निर्वाचन सर्वानुमति से संपन्न हुए, जिसमें ओमप्रकाश चौधरी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि वे लगभग 20 वर्षों बाद तीसरी बार इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे संस्था के नए दौर की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया में रघुनंदन पाराशर को सचिव और राजेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अन्य पदाधिकारियों में निर्मला उपाध्याय (उपाध्यक्ष), श्याम टांकवाल (सहसचिव), कृष्ण कुमार शर्मा (प्रचार सचिव) और श्रीमती आशा सांभर (महिला प्रकोष्ठ प्रभारी) निर्वाचित हुईं।

कार्यकारिणी में अक्षय पुरोहित, नीरज पोरवाल, सत्येंद्र सिंह राठौर और विनोद शर्मा को शामिल किया गया। साथ ही संस्था के मार्गदर्शन के लिए सलाहकार मंडल का गठन किया गया, जिसमें किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, दर्शनसिंह गांधी, मंजुला धीर, जगदीश लोगड, डी. मित्तल, राधेश्याम पाटीदार, श्रीमती माधुरी चौरसिया और सविता चौधरी को मनोनीत किया गया।

संस्था के कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम संयोजन समूह भी गठित किया गया। इसमें जीवन कौशिक, सत्येंद्र सक्सेना, नरेंद्र पोरवाल, योगेश पाटीदार, कमलेश जायसवाल, महेंद्र त्रिवेदी, भरत जाजू, श्रीमती साधना सेवक, गणेश खंडेलवाल, मुकेश कासलीवाल और बाबूलाल गौड़ को जिम्मेदारी दी गई।

निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी कैलाश बाहेती के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, वहीं सचिव कमलेश जायसवाल ने वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन रखा।

संस्था की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए ओमप्रकाश चौधरी, सत्येंद्र सिंह राठौर, श्रीमती साधना सेवक, श्रीमती मीना हरित, शरद पाटीदार, श्याम टांकवाल, किशोर जेवरिया, भरत जाजू और सत्येंद्र सक्सेना सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अक्षय पुरोहित ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया गया।

नवीन अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले वर्ष में सभी के सहयोग से संस्था की गतिविधियों को नया विस्तार और नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला सदस्यों से महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत नए कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

Related Post