डेस्क न्यूज
24 April, 2026
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि आज रात 9 बजे वे लाइव आकर प्रदेशवासियों से एक महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात साझा करेंगे।
ट्वीट में क्या कहा?
सीएम ने लिखा—
“प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।”
बढ़ी उत्सुकता, क्या होगा बड़ा ऐलान?
सीएम के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वे किसी अहम फैसले या नई घोषणा को लेकर जनता से सीधा संवाद कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर नजरें टिकीं
अब सभी की निगाहें रात 9 बजे होने वाले इस LIVE पर टिकी हैं, जहां सीएम सीधे जनता से जुड़ेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।