ताजासमाचार

नीमच में जहरीला पदार्थ सेवन से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क न्यूज़ 24 April, 2026 अन्य

नीमच। नीमच कैंट थाना क्षेत्र के कनावटी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय इमरान पिता बशीर भिश्ती ने अपने घर पर सल्फास की गोली निगल ली, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें गंभीर हालत में देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया।

उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में इलाज के दौरान इमरान ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल लाया गया है।

फिलहाल जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Post