द वाॅचमेन पोस्ट
16 April, 2026
प्रशासनिक
नीमच। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नीमच जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।
इस आदेश की सूचना संबंधित सभी विभागों—शिक्षा संचालनालय भोपाल, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, उज्जैन संभाग, डाइट, जिला शिक्षा केंद्र और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है, साथ ही सभी स्कूलों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।