ताजासमाचार

स्वच्छता में महिलाओं की ताकत: वार्ड 31 में रंगोली और ‘वेस्ट टू वंडर’ से दिया संदेश

डेस्क न्यूज 16 April, 2026 राजनीति

नीमच। स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में वार्ड क्रमांक 31 की महिलाओं ने अनोखी पहल करते हुए जागरूकता का नया उदाहरण पेश किया। रंगोली और ‘वेस्ट टू वंडर’ आर्ट के जरिए न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि कचरे को उपयोगी बनाने का भी प्रभावी तरीका दिखाया।
नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता महा संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 से 16 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत बुधवार को वार्ड क्रमांक 31 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीआईटी कॉलोनी और राजस्व कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भूतेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वच्छता थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई और ‘वेस्ट टू वंडर’ आर्ट के माध्यम से कचरे के पुन: उपयोग का संदेश दिया। उनकी रचनात्मकता और जागरूकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने उन महिलाओं का सम्मान किया, जो नियमित रूप से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर स्वच्छता नियमों का पालन कर रही हैं।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की टीम सहित वार्ड की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
यह पहल दर्शाती है कि जब समाज की महिलाएं आगे आती हैं, तो स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि आदत बन जाती है।

Related Post