डेस्क न्यूज़
14 April, 2026
अन्य
नीमच \ रतनगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति रतनगढ़ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।
14 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके साथ ही मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन के दौरान ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, समाजजन और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया और अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता, शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश देना रहा।