डेस्क न्यूज़
14 April, 2026
अन्य
नीमच। आईपीएल के दौरान सट्टे पर सख्ती बरतते हुए नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर में सट्टा और जुआं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर नीमच कैंट थाना पुलिस ने सतगुरु बेकरी के पीछे ग्राउंड में दबिश देकर तीन आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मोबाइल के जरिए “Lotus” आईडी वेबसाइट के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
मनीष पिता सज्जनसिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी हवाई पट्टी रोड, नीमच
हिमांशु पिता अशोक सुंगधी, उम्र 27 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, नीमच
यश पिता विष्णु सांवरिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमर कॉलोनी, बघाना (नीमच)
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर लोगों को ऑनलाइन आईडी देकर विभिन्न खेलों में पैसा लगवाते थे और अधिक मुनाफे का लालच देकर अवैध कमाई कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, ₹1,01,000 नगद और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित नीमच कैंट थाना पुलिस और विशेष टीम की सराहनीय भूमिका रही।