द वॉचमेन पोस्ट
07 April, 2026
राजनीति
नीमच। मप्र के एक विधायक को सोशल मीडिया पर रीलबाजी का ‘प्रपंच’ करना भारी पड़ गया है। उन्ही के समर्थक कार्यकर्ताओं ने उन्हे जमीन से जुड़ा साबित करने और रील बनवाने के चक्कर में उलझा दिया है। एक कार्यक्रम की तैयारी करते रात भर भाजपा के काम में सक्रीय दिखने की शो-बाजी में विधायक भूल गए कि वीडियो बनाया जा रहा है और ऐसी बातें कह गए जिससे उनका अपने वरिष्ठ नेता व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महिला नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के प्रति भावनाओं का खुलासा हो गया है।
दरअसल वीडियो नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार से जुड़ा है। आमतौर पर विधायक की चापलूसी में लगे कार्यकर्ता हर कहीं उन्हें खड़ा कर वीडियो बनाना शुरू कर सोशल मीडिया पर लाइव कर देते हैं। और इधर आत्ममुग्ध विधायक परिहार भी अपनी वाहवाही के लिए ‘तैयार’ हो जाते हैं। यह वीडियो भी उनके चापलूस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें ‘हीरो’ बनाने के लिए बनाया जा रहा था लेकिन दाव उलटा ही पड़ गया। wp
मंत्री विजयवर्गीय पर बोले विधायक दिलीप सिंह परिहार
यह वीडिओ नीमच में भाजपा जिला कार्यालय के भूमीपूजन आयोजन से पूर्व 5 अप्रेल की रात्री का है। इसमें मजदूरों द्वारा टेंट और बैनर लगाये जा रहे हैं। इसी बीच विधायक जी की ‘सेवापानी’ में लगे रहने वाले कार्यकर्ताओं को चुहल मची और उन्होंने विधायक जी को काम करते हुए दिखाने के चक्कर में अपने मोबाइल कैमरा चालु कर दिए। विधायक परिहार भी कैमरा चालु होते ही किसी एक्टर की तरह ‘परफॉर्म’ करने लगे। उन्होने यहाँ-वहाँ से नेताओं के बैनर तोक कर इधर-उधर रखना शुरू कर दिए। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान विधायक परिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आदमकद बैनर उठाते हैं और कहते हैं कि “हमारे नगरीय प्रशासन मंत्री का बैनर भी लगाओ, जिन्होंने पैसा लेकर जमीन (भाजपा कार्यालय हेतु) दी है अपन को…चलो लगाओ ये भी”। उनकी इस बात पर स्वयं विधायक परिहार सहित वहां मौजूद कार्यकर्ता ठहाके लगा कर हँस पड़ते हैं। wp
नगर पालिका अध्यक्ष पर भी लगे ठहाके
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसने के कुछ देर बाद वीडियो में नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को लेकर कमेन्ट सुनाई देता है। आवाज आती है कि,-‘अब मैं नगर पालिका अध्यक्ष को उठा कर ला रहा हूँ…वजन बहुत है मगर”। यह कहते ही वीडियो में कार्यकर्ताओं के और बेशर्मी से हँसने की आवाज आती है। wp
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद को बताया था बड़ा भाई
ये वही विधायक दिलीप सिंह परिहार हैं जिन्हें कुछ दिनों पहले नीमच जिले के दौर पर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपना छोटा भाई बताया था। लेकिन वीडियो में विधायक परिहार उन्ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर तंज कसते और कार्यकर्ताओं के साथ विजयवर्गीय के नाम पर हंसीठठा करते दिखाई दे रहे हैं। wp
क्या ऐसे ही तैयार होते हैं 'देव-दुर्लभ कार्यकर्ता'
उल्लखनीय है कि नीमच नपाध्यक्ष स्वाती चोपड़ा के परिवार से भी इन दिनों विधायक दिलीप सिंह परिहार की तल्खियां और अदावत छुपी हुई नहीं है। वे तल्खियां अपनी जगह हैं… लेकिन अपने हर भाषण में ‘मातृशक्ति’,‘महिला शक्ति’ और ‘देव-दुर्लभ कार्यकर्ता’ जैसी लच्छेदार बातें करने वाले विधायक दिलीप सिंह परिहार अपनी पार्टी की ही युवा महिला नेत्री और जनप्रतिनिधी के लिए युवा कार्यकर्ताओं के समक्ष ऐसी बातें बोलने/सुनने से बाज नहीं आ रहे हैं। हमेशा ‘संगठन गढ़े चलो’ का राग अलापने वाले विधायक दिलीप सिंह परिहार से सवाल तो बनता है कि आखिर यह कैसा संगठन और कैसे कार्यकर्ता गढ़ें जा रहे हैं जहां मर्यादा को ताक पर रख कार्यकर्ताओं के समक्ष ना वरिष्ठ नेता का सम्मान रखा जा रहा है और ना ही पार्टी की महिला नेत्री का ? wp ...सवाल यह भी है कि क्या अब भाजपा में ऐसे चार-चार बार के पुराने विधायक भी अपनी तरह ऐसे ही ‘रीलबाज’ कार्यकर्ता तैयार कर रहे हैं ? वह भी तब जब 4 दिन पहले ही ‘प्रशिक्षण वर्ग’ नाटक का समापन बड़े-बड़े भाषणों से किया गया।
जब विधायक दिलीप सिंह परिहार से मीडिया द्वारा इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मंत्री विजयवर्गीय पर कसे तंज से बात घुमाते हुए कहा कि, “ विजयवर्गीय जी को धन्यवाद, भाजपा ने नियमों के आधार पर सरकार से जमीन ली है, हमने पैसे दिए हैं, नगरपालिका में हमने पैसे जमा करवाए हैं, उसके बाद रजिस्ट्री हुई है… हम किसी जमीन पर कब्जा नहीं करते, जबकि कॉंग्रेस कार्यालय पर गुमटी लगवाने के लिए जिलाध्यक्ष बाहेती द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं, कभी उनको भी दिखाया करो,”।