द वॉचमेन पोस्ट
07 April, 2026
राजनीति
भोपाल/मंदसौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 9 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक मंदसौर और नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रशासन ने उनके भ्रमण को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है।
09 अप्रैल 2026
भोपाल से प्रस्थान: शाम 4:30 बजे (ट्रेन द्वारा)
मंदसौर आगमन: रात्रि 11:50 बजे
10 अप्रैल 2026 (मंदसौर)
प्रातः 9:30 बजे: पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन
11:00 बजे: सर्किट हाउस में कलेक्टर एवं अधिकारियों के साथ बैठक
12:00 बजे: स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता
1:00 बजे: दोपहर भोजन
3:00 बजे: गांधी सागर बांध के लिए प्रस्थान
5:00 बजे: गांधी सागर बांध का अवलोकन
रात्रि विश्राम: गांधी सागर रेस्ट हाउस
11 अप्रैल 2026 (नीमच)
10:00 बजे: गांधी सागर से प्रस्थान
12:00 बजे: सर्किट हाउस नीमच आगमन (अल्प विश्राम)
12:30 बजे: समाजसेवी संगठनों से चर्चा
7:00 बजे: भारत विकास परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता
12 अप्रैल 2026
रात्रि 1:45 बजे: नीमच से भोपाल के लिए प्रस्थान (ट्रेन द्वारा)
प्रातः 11:00 बजे: भोपाल आगमन
प्रोटोकॉल के तहत सर्किट हाउस मंदसौर, गांधी सागर रेस्ट हाउस एवं सर्किट हाउस नीमच में वीआईपी कक्ष, सुरक्षा, वाहन एवं पायलट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के अनुसार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं और पूरे दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।