ताजासमाचार

आज नीमच दौरे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रशासन अलर्ट मोड पर

डेस्क न्यूज़ 28 March, 2026 अन्य

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आज नीमच जिले के जावद क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सुबह 10 बजे इंदौर से रवाना होंगे। उनका मार्ग उज्जैन, नागदा, जावरा बायपास, मंदसौर और पिपल्या मंडी होते हुए नीमच जिले तक रहेगा।
दोपहर 1:30 बजे उनका जावद आगमन प्रस्तावित है, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे जावद से पुनः इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा, आवागमन, विश्राम व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य रूप से कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू सहित जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी शामिल होंगे 

Related Post