द वॉचमेन पोस्ट
24 March, 2026
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान): राजस्थान पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से 2 किलो 68 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और वृत्ताधिकारी बद्रीलाल के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। लालघाटी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली। जांच में मोटरसाइकिल की टंकी पर रखी कपड़े की थैली से अवैध अफीम बरामद हुई, जिसका वजन 2 किलो 68 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही अफीम और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
आरोपी की पहचान
एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गणेश उर्फ सांवरा (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कोचवा, थाना कनेरा, जिला चित्तौड़गढ़ का निवासी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्यवाही में महेन्द्र सिंह : उप निरीक्षक (थानाधिकारी, कनेरा), महेन्द्र कुमार: सहायक उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल रेवताराम , मंचाराम, चालक कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और कॉन्स्टेबल वासुदेव सहित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही ।