ताजासमाचार

नीमच जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल ? TI शिव रघुवंशी लाइन अटैच, तेजतर्रार नीलेश अवस्थी की मनासा में एंट्री! बढ़ती लापरवाहियों पर एक्शन—SP का बड़ा निर्णय

डेस्क न्यूज़ 23 March, 2026

नीमच.जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सख्त कदम उठाते हुए मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को लाइन अटैच करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, अब मनासा थाना की कमान तेजतर्रार टीआई नीलेश अवस्थी को सौंपी जा रही है। वहीं कैंट थाना प्रभारी के रूप में सौरभ शर्मा की पदस्थापना की चर्चा भी तेज है। आधिकारिक आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।

सूत्र बताते हैं कि मनासा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और NDPS कारवाहियों में लापरवाही को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है। नीलेश अवस्थी को एक सख्त और व्यवाहारिक ऑफिसर माना जाता है, ऐसे में उनकी तैनाती को कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.
पुलिस महकमे में इस बदलाव को लेकर हलचल तेज है और अब सभी की नजरें आधिकारिक आदेश पर टिकी है। 
आपको बता दें कि वर्तमान में कैंट की कमान नीलेश अवस्थी संभाल रहे है इसके पूर्व सौरभ शर्मा कैंट की कमान संभाल चुके है।

Related Post