न्यूज डेस्क
22 March, 2026
अन्य
मनासा। नवरात्रि के पावन अवसर पर अंचलवासियों को बड़ी राहत देते हुए जय श्री ट्रैवल्स मनासा द्वारा मनासा से सीधे हरिद्वार के लिए 2×2 फूल स्लीपर बस सेवा शुरू की जा रही है। इस नई सुविधा से श्रद्धालुओं और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें बिना बदलाव के सीधे तीर्थ नगरी पहुंचने का मौका मिलेगा।
यह बस सेवा दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 02 बजे मनासा बस स्टैंड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस हरिद्वार से शाम *04 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे मनासा पहुंचेगी।
इस सेवा का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
बस रूट एवं टाइमिंग (जयश्री ट्रैवल्स मनासा):
मनासा 02:00 PM → झारड़ा 02:30 PM → नारायणगढ़ 03:00 PM → बूढ़ा 03:15 PM → टकरावद 03:25 PM → नाहरगढ़ 03:35 PM → नापाखेड़ा 03:45 PM → क्यामपुर 04:00 PM → रूपनीकुड़ी 04:15 PM → सीतामऊ 05:00 PM → लदुना 05:15 PM → दीपाखेड़ा 05:20 PM → सुवासरा 05:30 PM → शामगढ़ 05:45 PM → मेलखेड़ा 06:00 PM → गरोठ 06:30 PM → भानपुरा 07:00 PM → रामगंजमंडी 07:30 PM → चेचट 08:00 PM → हरिद्वार (अगले दिन सुबह 09:00 बजे)
इस सीधी बस सेवा से खासकर नवरात्रि में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और यात्रा अब और भी आसान व आरामदायक हो जाएगी।