ताजासमाचार

CBN की सख्त कार्रवाई! बस में बैठकर हो रही थी अफीम तस्करी, 1.044 किलो माल के साथ आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार

न्यूज डेस्क 18 March, 2026 अन्य

मंदसौर/नीमच। मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के नेटवर्क पर चोट की है।
दिनांक 14 मार्च 2026 को प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने एक तस्कर को धर दबोचा, जो मंदसौर क्षेत्र से अवैध अफीम लेकर बस के माध्यम से मारवाड़ (राजस्थान) सप्लाई करने जा रहा था।

सूचना के बाद मंदसौर प्रथम खंड की टीम ने संदिग्ध मार्ग पर सघन निगरानी शुरू की। इसी दौरान नीमच–महू रोड पर भुनियाखेड़ी (तहसील एवं जिला मंदसौर) के पास एक निजी बस को चिन्हित कर रोका गया।
बस में सवार संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक बैग में रखी 1.044 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अफीम को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश की जा रही है।

Related Post