मुकेश पार्टनर
16 March, 2026
अन्य
नीमच। शहर के अग्रोहा भवन में अग्रवाल विकास समिति नीमच एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल कृत्रिम अंग एवं दिव्यांग उपकरण वितरण सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थियों का मेला लगा रहा। कई दिव्यांग घसीटते हुए या दूसरों के सहारे शिविर तक पहुंचे, लेकिन सहायता मिलने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दी।
समिति के अध्यक्ष गोपाल गर्ग और सचिव सुनील सिंघल तथा संयोजक मंडल के अनिल मंगल और पंकज मित्तल ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक चल रहे इस मेगा शिविर में अब तक 51 कृत्रिम पैर, 50 कैलिपर्स और 15 कृत्रिम हाथ लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 80 ट्राईसाइकिल, 55 व्हीलचेयर, 200 श्रवण यंत्र, 35 वॉकर और 75 छड़ियां भी निशुल्क वितरित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 700 लाभार्थियों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से दूसरे दिन लगभग 360 दिव्यांगों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान अग्रवाल समाज के अनेक सदस्य दिनभर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
पंजीयन और शिविर संचालन में गोपाल अग्रवाल (बैंक), श्याम अग्रवाल (एमपीईबी), अशोक सिंघल (इंजीनियर), बनवारीलाल जिंदल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (मोरवन), गुणवंत गोयल, विनोद अग्रवाल दड़ोली, इंजीनियर द्वारका बंसल, राजेश गोयल कनावटी, गोपाल सिंघल, सतीश गोयल (बैंक) और अनिल गर्ग का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
शिविर में रेड क्रॉस एवं जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को होने वाली परेशानियों का समाधान किया जा रहा है।