ताजासमाचार

गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

डेस्क न्यूज 14 March, 2026 अन्य

नीमच। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस आज 14 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जिले में गैस सिलेंडर की भारी कमी की स्थिति बन गई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। इस स्थिति के कारण जिले के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे वहां काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वर्मा ने कहा कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं।

इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज शनिवार, 14 मार्च को शाम 4:30 बजे विजय टॉकीज चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Related Post