ताजासमाचार

आनंदो परिवार द्वारा किलेश्वर महादेव, नीमच में 16 से 21 मार्च तक भव्य योग शिविर का आयोजन

डेस्क न्यूज 08 March, 2026 अन्य

नीमच। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किलेश्वर महादेव, नीमच (म.प्र.) में 16 मार्च से 21 मार्च 2026 तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस योग शिविर में नेचुरोपैथी और आयुर्वेद के ज्ञाता योगाचार्य आनंद जी शर्मा द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए जाएंगे। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की गई है।

इस कार्यक्रम का आयोजन आनंदो परिवार द्वारा किया जा रहा है।

Related Post