ताजासमाचार

फागुन की मस्ती में झूम उठा भूतेश्वर मंदिर, रचना क्लब की सदस्यों ने मनाया भक्ति भाव से फाग महोत्सव

न्यूज डेस्क 06 March, 2026 अन्य

नीमच। फागुन का महीना, कृष्ण लीलाओं की रंग भरी बस्ती, सोलह श्रृंगार से सजी-धजी मुस्कुराती महिलाएं, कान्हा की भक्ति में रमी राधा और गोपियाँ, और भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य करती मीराएं… ऐसा ही भक्तिमय और उल्लासपूर्ण दृश्य शहर के भूतेश्वर मंदिर में देखने को मिला, जहाँ रचना फाउंडेशन संस्था के रचना क्लब की सदस्याओं ने उत्साह और भक्ति के साथ फाग महोत्सव मनाया।

5 मार्च को आयोजित रचना फाग उत्सव में क्लब की सदस्या ज्योति शर्मा ने कान्हा का रूप धारण किया, वहीं अलका गोयल राधिका के रूप में सजीं। इस दौरान नन्हीं बालिका अनाया मित्तल ने भी कन्हैया बनकर अपनी मनमोहक अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने आधुनिक अंदाज में गॉगल्स लगाए लड्डू गोपाल को स्नेहपूर्वक दुलार कर यशोदा मैया के पावन ममत्व की अनुभूति को जीवंत करने का भावपूर्ण प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्या योगिता शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुन पर सभी सदस्याएं नृत्य कर भक्ति रस में सराबोर हो गईं। इस अवसर पर सभी का स्वागत गुलाल का तिलक लगाकर किया गया और फूलों की होली खेलते हुए फागुन के रंगों का आनंद लिया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संध्या नायर, क्लब अध्यक्ष स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आरती मोड़, उपाध्यक्ष अलका चौपड़ा, मनीषा मौर्य, सुनीता कनिक, नीरज शर्मा, वंदना मजावदिया, रत्नप्रभा मालवीय, रेखा एरन, कीर्ति श्रीवास्तव, आकांक्षा तलरेजा, हेमलता कनिक, उषा शर्मा, बीना गर्ग, रेणु पालीवाल, निवेदिता नागदा, किरण तिवारी, संध्या धीर, आशा राठौर, पूर्णिमा शर्मा, ज्योति मित्तल, भारती व्यास, प्रियंका भारती, इंदु पोरवाल, प्रीति रामनानी, अन्विका रामनानी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Post