ताजासमाचार

बघाना पुलिस का तत्काल एक्शन : चंद घंटों में स्कूटी चोर गिरफ्तार, चोरी हुई स्कूटी बरामद

डेस्क न्यूज़ 23 February, 2026 अन्य

नीमच | थाना बघाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल्वे फाटक के पास से चोरी हुई इलेक्ट्रीक स्कूटी के मामले में चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में मामले की शीघ्र पतारसी के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें एक अज्ञात युवक चोरी की गई स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मुलचंद मार्ग स्थित शराब ठेके के पास एक युवक स्कूटी बेचने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर सुजल पिता राधेश्याम मावर (उम्र 20 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, थाना स्टेशन रोड, जिला रतलाम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई इलेक्ट्रॉनिक टीवीएस आई क्यू स्कूटी बरामद कर ली।


सराहनीय भूमिका

इस सफलता में निरीक्षक राधेश्याम दांगी, उपनिरीक्षक आर.के. सिंघावत, प्रधान आरक्षक मोनवीर सिंह, आरक्षक भरतलाल पाटीदार, अजातशत्रु सिंह, ओमप्रकाश पारगी एवं राहुल डाबी का विशेष योगदान रहा।

Related Post