डेस्क न्यूज
20 February, 2026
अन्य
मंदसौर / नीमच। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी 21 एवं 22 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर मंदसौर और नीमच पहुंचेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को वे मंदसौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी तथा जिला महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगी। वहीं 22 फरवरी को नीमच में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्ष के चयन एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगी।
दौरे के दौरान महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। दोनों जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।