ताजासमाचार

पुराने विवाद में युवक पर हमला, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार

डेस्क न्यूज 19 February, 2026 अन्य

नीमच। पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

आवेदन के अनुसार फरियादी राजवीर पिता सुरेशचंद गायरी, निवासी नीमच सिटी का पूर्व में प्रदीप ग्वाला और उसके साथियों से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाना नीमच सिटी में दर्ज कराई गई थी। राजवीर का आरोप है कि 19 फरवरी को मजदूरी कर घर लौटते समय भगवानपुरा चौराहे पर आरोपियों ने उसे रोक लिया और लोहे की सरियों से मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई हैं।

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दिखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्य आरोपी जिला बदर होने के बावजूद नीमच में रहकर विवाद कर रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

राजवीर का आरोप है कि घटना की सूचना थाने में देने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा स्वयं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Post