डेस्क न्यूज
17 February, 2026
अन्य
इंदौर \ मंदसौर | इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा के साथ हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। मंदसौर जिले के आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयानों और वारदात की भयावहता को सुनकर महिला एसआई भी भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
जांच में सामने आया कि आरोपी करीब ढाई घंटे तक कमरे में रहा। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसका आना-जाना रिकॉर्ड हुआ। पुलिस के अनुसार, यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी।
शराब, पावर गोली और हत्या की वारदात
जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपी ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोली ली थी। छात्रा ने अपनी तबीयत ठीक न होने के कारण संबंध बनाने से मना किया, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपने कब्जे में लिया।
हत्या के बाद भी आरोपी कमरे में रुका, शराब पी और शव के पास ही घिनौने कुकर्म को अंजाम दिया।
ढाई घंटे की दरिंदगी, चाकू से कई वार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ढाई घंटे तक छात्रा के साथ क्रूरता की। उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांधी और मुंह में कपड़ा ठूंसा। जब उसे लगा कि छात्रा की सांसें रुक गई हैं, तो उसने चाकू से कई वार किए, जिसमें चाकू टूट गया।
इस दौरान आरोपी ने कमरे में रुकर शराब पी और शव के पास ही कुकर्म किया। इसके बाद उसने कपड़े बदले, बैग उठाया और रात में गोवा जाने वाली ट्रेन में बैठकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया। आरोपी की लोकेशन और मृतका का मोबाइल दोनों ही गोवा में ट्रेस हुए।
दरिंदगी की दास्तां सुन महिला एसआई भी रो पड़ीं
पूछताछ के दौरान जब आरोपी ने अपनी क्रूरता और वारदात की भयावह कहानी सुनाई, तो वहां मौजूद महिला एसआई आंखों से आंसू रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं। उन्होंने आरोपी के बयानों को सुनकर घटनास्थल की भयावहता और छात्रा के प्रति होने वाले अत्याचार की गंभीरता को महसूस किया।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने घेराबंदी कर गोवा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी की लोकेशन और मृतका का मोबाइल दोनों ही गोवा में ट्रेस हुए थे। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब आरोपी की मानसिकता और वारदात की पूरी सुनियोजित योजना का खुलासा करने में जुटी हुई है।