ताजासमाचार

शिक्षा के गढ़ में संग्राम ! जांच के बीच टकराव, प्रभारी प्राचार्य पर आपराधिक मामला दर्ज़, कॉलेज परिसर में कथित मारपीट से मचा भूचाल… अब कानून करेगा फैसला

डेस्क न्यूज 14 February, 2026 अन्य

जीरन/नीमच। शिक्षा के मंदिर में सियासी सन्नाटा नहीं, बल्कि टकराव की गूंज सुनाई दी। जांच के लिए पहुंची टीम के बीच ऐसा विवाद भड़का कि मामला सीधे थाने की चौखट तक जा पहुंचा। अब पूरे घटनाक्रम ने कानूनी मोड़ ले लिया है।
जीवाजी राव कॉलेज में हुए कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में जीरन थाने में FIR क्रमांक 0045/2026 दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 14 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति के बीच गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप है।
शिकायतकर्ता डॉ. शिखा सोनी की लिखित शिकायत पर आरोपी प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। सूचना दोपहर 3:20 बजे थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के निर्देश पर FIR दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 क्या हैं आरोप?

शिकायतकर्ता डॉ. शिखा सोनी का आरोप है कि जांच के दौरान उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने साफ कहा कि यदि शिक्षा संस्थानों में ही सुरक्षा नहीं होगी तो फिर व्यवस्था पर सवाल उठना तय है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षकों और छात्रों में रोष

भाजपा नेता मधुसूदन राजोरा ने कहा कि कॉलेज परिसर में शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं छात्रों का कहना है कि इस घटनाक्रम से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बिगड़ा है और पढ़ाई प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Post