डेस्क न्यूज
12 February, 2026
अन्य
नई दिल्ली | बंगाल के राष्ट्रीय गीत को लेकर केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब तक सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल कुछ अंश ही गाए या बजाए जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने 28 जनवरी 2026 को एक नया आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक कई सरकारी कार्यक्रमों में “वंदे मातरम्” का पूरा वर्जन ही बजाना अनिवार्य होगा।
सरकार का मानना है कि यह गीत न केवल तिरंगे की प्रार्थना है बल्कि हर शब्द में देशभक्ति का जोश भरा हुआ है। इसीलिए अब गीत के सभी 6 छंद (पैराग्राफ) को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे जन-गण-मन (राष्ट्रगान) को दिया जाता है।
नया नियम क्या है?
गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक:
अब वंदे मातरम् का संपूर्ण गीत — जिसमें 6 छंद हैं — गाना/बजाना अनिवार्य होगा।
यह पूरा गीत बजाने में लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का समय लगेगा।
छोटे रूप में प्रस्तुत करने की अनुमति हटाई जा रही है।
किन मौकों पर पूरा गीत जरूरी होगा ?
इस आदेश के तहत नीचे दिए गए अवसरों पर वंदे मातरम् का पूरा संस्करण अनिवार्य है:
तिरंगा फहराने के समय
राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के समय
राष्ट्रपति के भाषण से पहले और बाद में
राज्यपाल के कार्यक्रमों, आगमन/प्रस्थान, भाषण के दौरान
जब कार्यक्रम में वंदे मातरम् और जन-गण-मन दोनों हों — तो पहले वंदे मातरम् और फिर जन-गण-मन।
खड़े होना है अनिवार्य
जब भी किसी सरकारी या आधिकारिक कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाया या बजाया जाएगा, वहाँ उपस्थित सभी लोगों को सावधान (Attention) मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा।
एक छोटी छूट:
यदि यह गीत किसी फिल्म, समाचार, या डॉक्यूमेंट्री के रूप में दिखाया/बजाया जा रहा है, तो दर्शकों को खड़ा होना जरूरी नहीं होगा ताकि देखने-देखने में कोई असुविधा न हो।
‘वंदे मातरम्’ का पूरा गीत — 6 छंद
1।
सुजलाम् सुफलाम् मलयजशीतलाम्,
शस्यश्यामलाम् मातरम्।
वन्दे मातरम्।
2।
शुभ्रज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्,
सुहासिनीम् सुमधुरभाषिणीम्,
सुखदाम् वरदाम् मातरम्।
वन्दे मातरम्।
3।
कोटि-कोटि कण्ठ कल-कल निनाद कराले,
कोटि-कोटि भुजैधृत खरकरवाले,
के वॉले माँ तुमि अबले,
बहुवलधारिणीं नमामि तारिणीम्,
रिपुदलवारिणीं मातरम्।
वन्दे मातरम्।
4।
तुमि विद्या तुमि धर्म, तुमि हदि तुमि मर्म,
त्वम् हि प्राणाः शरीरे,
बाहुते तुमि माँ शक्ति,
हृदये तुमि माँ भक्ति,
तोमारेई प्रतिमा गड़ि मन्दिरे-मन्दिरे।
वन्दे मातरम्।
5।
त्वम् हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी,
कमला कमलदलविहारिणी,
वाणी विद्यादायिनी,
नमामि त्वाम्, नमामि कमलाम्,
अमलाम् अतुलाम्, सुजलां सुफलां मातरम्।
वन्दे मातरम्।
6।
श्यामलाम् सरलाम् सुस्मिताम् भूषिताम्,
धरणीम् भरणीम् मातरम्।
वन्दे मातरम्।
यह नया आदेश आने वाले समय में सरकारी कार्यक्रमों की भव्यता और सम्मान की भावना को और बढ़ाएगा, और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अपने पूरे स्वरूप के साथ श्रद्धा और गर्व से प्रस्तुत करने का अवसर देगा।