न्यूज डेस्क
15 May, 2025
अन्य
नीमच। हर बार की तरह एक बार फिर हादसे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए सख्त निर्दोषों के बाद आरटीओ विभाग व पुलिस विभाग ने अनफिट और अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। भोपाल में हुई दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नियम विरुद्ध और अनफिट यात्री एवं स्कूल बसों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
की गई चालानी कारवाई
गुरुवार को यातायात पुलिस व आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने शोरूम चौराहा पर वाहन चेकिंग शुरू की। करीब 2 घंटे चली कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने 6 बसों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 10 हजार रुपए से लेकर 21 हजार रुपए तक के चालान काटे गए।
यातायात पुलिस अधिकारी उर्मिला चौहान- "हमारे द्वारा आज करीब 6 बसों पर कार्रवाई की गई। कुछ के कागज अधूरे हैं तो जिनमें 10000 रुपये से ₹21000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।"
भोपाल में सोमवार को स्कूल बस से हुए दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत के बाद आरटीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे. यही हाल नीमच जिले के भी हैं. यहां साल में एक आध बार बसों की जांच पड़ताल की जाती है. इसके बाद सड़क पर बसें दौड़ती रहती है. हालांकि भोपाल में दर्दनाक हादसे के बाद नीमच में भी परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जाग गई है. दोनों विभागों के अधिकारियों द्वारा बसों की चेकिंग की मुहिम शूरू की गई है.