ताजासमाचार

जिले में सभी नगर पालिकाओं में आपदा प्रबंधन सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम स्‍थापित

न्यूज डेस्क 12 May, 2025 प्रशासनिक

नगर पालिका परिषद नीमच, जावद, मनासा ने आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए किया कंट्रोल रूम स्‍थापित किए हैं।   

नीमच। नगर पालिका  द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बंगला नम्‍बर 60 नीमच एवं सीआरपीएफ टंकी नीमच पर कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। कन्‍हैयालाल शर्मा मो.न. 9406673020, कार्यालय अधीक्षक कंट्रोल रूम के प्रभारी है। कंट्रोल रूम पर नाहर सिह मो.न.9630811780 एवं नानूराम मो.न.9993826687 भी तैनात किए गए है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्‍बर 07423-223037 एवं 07423-228278 हैं।

न.प.मनासा में कंट्रोल रूम स्‍थापित
नगर परिषद मनासा में भी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी शिव माली मो.न.9630966006 है। फायर ड्यूटी कर्मचारी(नाईट) बलराम भोई मो.न.6262903839, सहायक जहूर हुसैन मंसूरी मो.न.8109182017, फायर ड्यूटी (दिन में) कर्मचारी राजेन्‍द्र कुमार जोशी मो.न.9039695281, सहायक सुनील लोहारमो.न.9926179729 तैनात किए गए हैं।

जनपद नीमच, जावद एवं मनासा में कंट्रोल रूम स्‍थापित
जनपद पंचायत जावद में आपदा प्रबंधन कंट्रोल स्‍थापित किया गया है। कैलाश तिवारी मो.न. 9755365810 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर सुनील धाकड़ ऑपरेटरमो.न.9424896983, प्रहलाद मेघवाल मो.न.9425975890, एवं सुनील बैरागी ऑपरेटरमो.न. 9406868791 को तैनात किया गया है।

इसी तरह जनपद पंचायत मनासा में स्‍थापित कंट्रोल रूम का प्रभारी विजय विजयवर्गीय मो.न.9425123341 को बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर जगदीश कछावा मो.न.7999488086, नरेन्‍द्र परमार मो.न. 7222992471 एवं निर्ष्‍कष मो.न.9806584126 को तैनात किया गया है।

जनपद पंचायत नीमच में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का प्रभारी रोशन लाल मालवीय मो.न.8120029511 को नियुक्‍त किया गया है। कंट्रोल रूम पर राजेन्‍द्र चौहान मो.न. 9691661286, अकलीम खान मो.न. 6265364636, प्रकाश धाकड़ मो.न.958438850, उमेश धनगर मो.न.7000576361 को भी जनपद स्‍तरीय कंट्रोल रूम नीमच पर तैनात किया गया है ।

Related Post