डेस्क न्यूज
19 January, 2026
अन्य
नीमच। खेलो एम.पी. यूथ गेम्स योजना के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच तथा डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन नीमच के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी 2026 को टाउन हॉल, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 42 बालक एवं 12 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता से 4 बालक और 4 बालिकाओं का चयन किया गया, जो आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी 2026 तक नर्मदापुरम में आयोजित होगी।
चयनित बालिकाएं
इशिका जैन – प्रथम
तनीषा धाकड़ – द्वितीय
लोरिशा सोनी – तृतीय
अवनी जयंत – चतुर्थ
चयनित बालक
अनन्त मठ्ठा – प्रथम
दर्श यादव – द्वितीय
यथार्थ सिंह चौहान – तृतीय
यजत तुग्नावत – चतुर्थ
प्रतियोगिता का सफल संचालन डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन नीमच के उपाध्यक्ष नितिन साहू एवं आशीष भंडारी, सचिव संतोष कोटवानी, कोषाध्यक्ष गिर्राज विशनोई, सह-सचिव अरुण विश्वा, तथा कार्यकारिणी सदस्य जगदीश बागड़ी और त्रिलोक सिंह लोधा के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों सहित जावद से योगिता दलवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता खेल विभाग की मीनाक्षी सिसोदिया के निर्देशानुसार संपन्न हुई।
डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन नीमच के अध्यक्ष विजयरतन गर्ग ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच जिले का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं।