डेस्क न्यूज़
17 January, 2026
अन्य
नीमच \ मनासा। उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल आज शनिवार 17 जनवरी 2026 को मनासा के दौरे पर रहेंगे। वे वायुयान द्वारा प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 10:45 बजे नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कार द्वारा नीमच से मनासा के लिए रवाना होंगे और प्रातः 11:30 बजे मनासा आगमन होगा।
मनासा पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रेस्ट हाउस मनासा में जीबीएस (गिलियन–बैरे सिंड्रोम) बीमारी की रोकथाम एवं इससे प्रभावित मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौजूदा स्थिति की जानकारी उपमुख्यमंत्री को देंगे।
बैठक के पश्चात उपमुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मनासा में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मनासा से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचकर स्टेट प्लेन से रीवा जिले के लिए रवाना होंगे।