ताजासमाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम की सत्र 2026 की नई कार्यकारिणी गठित, सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा

डेस्क न्यूज़ 15 January, 2026 अन्य

नीमच | दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम की सत्र 2026 की नवीन कार्यकारिणी का गठन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर नवीन सत्र में कपल कार्यकारिणी का गठन कर समाजसेवा को और अधिक सशक्त रूप देने का निर्णय लिया गया।
नवीन कार्यकारिणी में मनोज–सुनीता विनायका को अध्यक्ष, अमन–मनीषा विनायका को सचिव तथा विकास–सोनाली सरावगी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नितिन–अन्नू बाकलीवाल एवं सचिन–रितु अग्रवाल को उपाध्यक्ष, हितेश–आरजू कासलीवाल को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बसंत–लीना विनायका, प्रदीप–समता बज, दिलीप–अरुणा विनायका, सिद्धार्थ–मैना अजमेरा, अमित–श्वेता सोनी, आशीष–प्रियंका विनायका, रवि–श्रद्धा अजमेरा, निखिल–प्रियंका जैन (बज), अंकुर–आरुषि बाकलीवाल एवं मयंक–नेहा कासलीवाल को शामिल किया गया।
नवीन कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष मनोज विनायका ने कहा कि इस वर्ष सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना, साधु-संतों के विहार एवं निहार की व्यवस्थाओं को संभालना तथा ग्रुप का मिलन समारोह नए, आकर्षक और थीम-बेस्ड स्वरूप में आयोजित करना प्रमुख लक्ष्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिनागम परिवार के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत और अमूल्य पूंजी है।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विजय जैन (ब्रोकर्स) ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और जिनागम ग्रुप की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Related Post