डेस्क न्यूज
09 January, 2026
अन्य
इंदौर | इंदौर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पूर्व ग्रह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इंदौर बायपास पर रालामंडल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार प्रेरणा इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हादसे में दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बाला बच्चन अस्पताल पहुंचे। बेटी के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।