ताजासमाचार

नीमच में मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, सीबीएन ने 8 हजार किलो से ज्यादा अफीम भूसा सहित ड्रग्स नष्ट किए

डेस्क न्यूज 07 January, 2026 राजनीति

नीमच | मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 प्रकरणों में जब्त की गई भारी मात्रा में मादक व एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं का विधिवत निपटान किया।

सीबीएन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 31 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। इसमें 26 प्रकरणों में जब्त 8052.803 किलोग्राम अफीम का भूसा (721 पैकेट), 4 प्रकरणों में 1.917 किलोग्राम मेफेड्रोन (11 पैकेट) तथा 1 प्रकरण में 0.707 किलोग्राम कटी हुई अफीम की पौध (25 पौध) शामिल हैं।

इन सभी जब्त मादक पदार्थों का 06 जनवरी 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, विक्रम नगर, खोर (मध्य प्रदेश) में उच्च सुरक्षा और पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए दहन कर पूर्णतः नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

इसके अतिरिक्त, 12 अन्य प्रकरणों में जब्त की गई 71.28 किलोग्राम अफीम को नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु GOAW नीमच में जमा कराया जाएगा।

Related Post