ताजासमाचार

नीमच में लगातार बुलडोजर एक्शन जारी : एकता कॉलोनी के खेत नंबर 8 से भी हटाया वर्षों पुराना कब्जा, भारी पुलिस बल तैनात

डेस्क न्यूज 30 December, 2025 अन्य

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खेत नंबर 5 पर बड़ी कार्रवाई के बाद नगर पालिका और प्रशासन ने दूसरी सख्त कार्रवाई को भी अंजाम दिया। पहली कार्रवाई के तुरंत बाद नगरपालिका की टीम एकता कॉलोनी स्थित खेत नंबर 8 पर पहुंची, जहां वर्षों से जमे अवैध अतिक्रमण को हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचते ही खेत नंबर 8 पर की गई अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई शुरू की। यहां शासकीय भूमि पर न सिर्फ फसल बोई गई थी, बल्कि एक छोटा पक्का मकान भी बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया और फसल को भी नष्ट कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
लगातार दूसरी कार्रवाई से साफ हो गया है कि यह अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की ठोस पहल है। खेत नंबर 5 के बाद खेत नंबर 8 पर हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में चिन्हित किए गए अन्य स्थानों पर भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा चाहे फसल के रूप में हो या निर्माण के रूप में, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया, तहसीलदार संजय मालवीय, केंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी भारी पुलिस बल और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा |

Related Post