डेस्क न्यूज
23 December, 2025
अन्य
मंदसौर-नीमच | नीमच व गरोठ में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाडियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ-साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और अनुशासित, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। सांसद गुप्ता ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार खेलों के विकास हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।
गरोठ में आयोजित खेल महोत्सव में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि सांसद खेल महोत्सव के द्वारा भारत के भविष्य को एक उज्जवल मंच दिया जा रहा है।
नीमच में खेल महोत्सव के अवसर पर जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि फिट इंडिया से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे है और इसी उदेश्य को पूरा करने का माध्यम है सांसद खेल महोत्सव। इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वंदना खड़ेलवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना परमाल, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनित यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सेठिया, मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, सीताराम चारण, अभिषेक मांदलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेन्द्र भटनागर, वरिष्ठ भाजपा नेता करण सिँह परमाल, नीलेश पाटीदार, रोशन वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना जायसवाल, सभापति छाया जायसवाल, किरण शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दारा सिँह यादव, किशोर दास बैरागी, मदन गुर्जर, ममता नागदा सहित पार्टी कार्यकर्त्ता व स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक गण उपस्थित रहे।