डेस्क न्यूज
20 December, 2025
अन्य
नीमच। नीमच जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता चंचल बाहेती की होनहार बिटिया चार्मी बाहेती ने वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित NLU ऑल इंडिया CLAT एवं AILET लॉ प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। चार्मी का चयन देश के शीर्ष दो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कॉलेजों — बेंगलुरु एवं दिल्ली — के लिए हुआ है, जहां वह आगामी पांच वर्षों तक लॉ की उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी। यह परीक्षा पूरे भारतवर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें एनएलयूआई समिति द्वारा कानून के क्षेत्र के देश के शीर्ष 10 महाविद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। लाखों विद्यार्थियों की सहभागिता के बीच चार्मी ने यह सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि नीमच जिला एवं पूरे संभाग का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और कानून के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती है।