ताजासमाचार

पूर्व विधायक डॉ. सम्पत जाजू का नीमच विकास पर कटाक्ष: “ट्रिपल इंजिन सरकार की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित”

न्यूज डेस्क 15 December, 2025 राजनीति

नीमच। पूर्व विधायक और वरिष्ठ राजनेता डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू ने नीमच जिले के दो वर्षों के विकास का कठोर आंकलन करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री  मोहन यादव के नेतृत्व वाली ट्रिपल इंजिन सरकार की घोषणाओं और धरातल पर हुए वास्तविक विकास में भारी अंतर है।

डॉ. जाजू ने कहा कि नीमच जिले को मुख्यमंत्री जी से छात्र राजनीति के समय से ही गहरा संबंध रहा, फिर भी उनके दो वर्षों के कार्यकाल में जिले की अपेक्षाएँ पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के लिए केवल घोषणा वीर साबित हुए, और कई घोषित योजनाएँ जमीन पर क्रियान्वित नहीं हुईं।

डॉ. जाजू ने आरोप लगाया कि जिले में अधोसंरचनाओं की स्थिति बेहद खराब है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, यातायात, उद्योग और सड़क जैसी योजनाओं का लाभ नीमच जिले के लोगों तक नहीं पहुंचा। उदाहरण के तौर पर:

एयर एम्बुलेंस का उपयोग गंभीर मरीजों के इलाज में न्यूनतम रहा।

जनवरी 2025 में हवाई सेवा से नीमच को जोड़ने की योजना अधूरी है।

सुगम बस सेवा और यातायात सुधार योजनाएँ नहीं शुरू हुईं।

मेडिकल कॉलेज में सीटों में वृद्धि नहीं हुई और जिला चिकित्सालय अभी भी बेस हॉस्पिटल के रूप में पूरी तरह कार्यरत नहीं है।

पीएम कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रम छात्रों को उपलब्ध नहीं कराए गए।

सड़क और हाईवे की स्थिति बिगड़ी, ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य लंबित हैं।

नीमच-झालावाड़ मार्ग का फोरलेन निर्माण अधूरा पड़ा।


डॉ. जाजू ने कहा कि केंद्र और राज्य की अधोसंरचनाओं पर केवल कागजों तक ही काम हुआ; जनता को इसका लाभ नजर नहीं आया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अवैध व्यवसायियों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, और प्रशासन का नियंत्रण नगण्य है। भ्रष्टाचार हर विभाग में चरम पर है।

किसानों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए डॉ. जाजू ने कहा कि सोयाबीन की फसल के नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा। यूरिया की किल्लत के कारण किसान घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, और प्रदेश में कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है।

डॉ. जाजू ने चेतावनी दी कि यदि नीमच जिले के वास्तविक विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह जिला लगातार उपेक्षा का सामना करता रहेगा।

Related Post