डेस्क न्यूज
11 December, 2025
अन्य
नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ा से नीमच की ओर आ रहे ट्रेलर क्रमांक RJ 01 GC 1384 को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि या चोट नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर ‘पार्षद’ लिखा हुआ था। दुर्घटना के बाद कार चालक ने ट्रेलर चालक से विवाद शुरू कर दिया और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। आपसी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।