डेस्क न्यूज
09 December, 2025
अन्य
नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के मालखेड़ा फंटे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर–ट्राली पर बैठे एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशन पिता बाबूलाल भील (उम्र 30 वर्ष), निवासी हाबोलिया, गंगरार जिला चित्तौड़, सोमवार रात नयागांव से नीमच की ओर ट्रैक्टर–ट्राली में बैठकर आ रहा था।
रात करीब 8:30 बजे मालखेड़ा फंटे के पास अचानक वाहन में झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली से नीचे गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।