डेस्क न्यूज
06 December, 2025
अन्य
नीमच। बाबा शहाबुद्दीन दरगाह क्षेत्र में रहने वाले सिंगर और ऑर्केस्ट्रा संचालक शाहिद नदीम के घर में 4 दिसंबर की रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शाहिद नदीम, जो शादियों और पार्टियों में ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम संचालित करते हैं, उस समय उदयपुर में एक कार्यक्रम पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर लाखों का माल साफ कर दिया।
घटना 04 दिसंबर की रात 3 से 5 बजे के बीच हुई, पीड़ित शाहिद नदीम के अनुसार चोर मुख्य गेट का ताला काटकर घर में दाखिल हुए और ताले भी अपने साथ ले गए। घर की अलमारी में रखी नकदी और सोने–चांदी के सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
CCTV भी बंद… चोरों ने गिराई लाइट की MCB!
चोरी को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। घर में लगा CCTV कैमरा भी बंद मिला। शाहिद नदीम के अनुसार चोरों ने लाइट की MCB गिराकर पूरा सिस्टम बंद कर दिया, ताकि कैमरों में कोई फुटेज कैद न हो सके।
पीड़ित ने बताय की ₹1,40,000 नकद, लगभग ₹4 लाख मूल्य के सोने के गहने जिसमे पत्नी की चेन, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बच्चे के दोनों हाथों के कड़े, पत्नी के टॉप्स और नथ, करीब आधा किलो चांदी के आइटम, 8,000 रुपये इनाम की खुली राशि सहित लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात हुई है।
कार्यक्रम पर गए थे, घर खाली था — चोरों ने मौका देख कर की वारदात
शाहिद नदीम ने बताया कि वह उदयपुर में एक शादी समारोह में अपने ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में व्यस्त थे, घर पर कोई नहीं था। इसी बीच चोरों ने पूरी रैकी के साथ वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को दिया बयान, FIR की कॉपी का इंतज़ार
पीड़ित ने नीमच सिटी थाने में अपना बयान दर्ज करवा दिया है, लेकिन FIR की कॉपी अभी तक नहीं मिली है।शाहिद नदीम द्वारा दी गई वीडियो फुटेज में घर का बिखरा हुआ दृश्य साफ देखा जा सकता है।