डेस्क न्यूज
27 November, 2025
अन्य
नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम बोरदिया कलां के दोनों आरोपियों को पकड़ा।
पुरे मामले में 12 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सेमली मेवाड़ स्थित श्मशान के पास पडत भूमि में कमलसिंह सोंधिया अवैध रूप से लोगों को ताशपत्ती का जुआ खिलवा रहा है। थाना नीमच सिटी की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो आरोपियों सूरजमल काछी और मोनू माली को गिरफ्तार किया गया था। वहीं ताश की पत्तियां, ₹20,000 नकद और 5 मोटरसाइकिलें जप्त की गई थीं।
घटनास्थल से कई आरोपी फरार हो गए थे, जिनमें से मुख्य आरोपी कमलसिंह पिता लालसिंह सोंधिया और मंगलसिंह पिता मोहनसिंह सोंधिया पुलिस के हाथ लग गए। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जगावत, योगेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक लक्की शुक्ला, गणेश मालेचा, दशरथ थावरिया, मनोज प्रजापत, महेंद्र कुमार एवं सायबर सेल नीमच की टीम का विशेष योगदान रहा।