ताजासमाचार

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार से डोडाचूरा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

डेस्क न्यूज 26 November, 2025 अन्य

नीमच | अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 26 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक अल्टो कार (MP 44 ZD 2388) और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया और एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

नाकाबंदी में धरे तस्कर
25 नवंबर की सुबह नीमच–सिंगोली आम रोड स्थित स्तनगढ़ घाट पर चेकिंग/नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से कुल 26 किलो डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी
रामचन्द्र कुमावत (34) निवासी देहपुर, थाना रतनगढ़
सुरेश कुमावत (30) निवासी देहपुर, थाना रतनगढ़

दोनों के खिलाफ थाना रतनगढ़ में NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से डोडाचूरा के स्त्रोत और सप्लाई चैन से जुड़ी जानकारी पूछी जा रही है।

जप्त माल
• 26 किलो डोडाचूरा – कीमत लगभग 2,60,000 रुपये
• अल्टो कार MP 44 ZD 2388 – कीमत लगभग 2,00,000 रुपये

थाना टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Post