ताजासमाचार

 SIR अभियान को लेकर हुई नीमच भाजपा कार्यालय पर हुई  विस्तृत समीक्षा — प्रभारी सुरेश आर्य ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

डेस्क न्यूज 24 November, 2025 अन्य

नीमच। भाजपा की संगठनात्मक कार्ययोजना के तहत जिले की तीनों विधानसभा—नीमच, जावद और मनासा में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने किया, जबकि मंदसौर संभाग के नवनियुक्त प्रभारी सुरेश आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति और दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
सुबह 11 बजे नीमच विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि में शुरू हुई, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।
सुरेश आर्य ने बताया कि SIR अभियान के तहत ऐसे सभी मतदाताओं के नाम जो पिछली सूची से छूट गए थे, पुनः जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है। बीएलओ, वार्ड प्रभारी और पूरी टीम सक्रिय रूप से मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने में लगी हुई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी के साथ SIR अभियान में सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएँ और अधिकाधिक नागरिकों को वोटर सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
बैठकों का मूल उद्देश्य आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मज़बूत करना था, जिसके लिए संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठकों में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, स्थायी सदस्य, नगरपालिका, नगर परिषद, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पार्षदों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इन बैठकों को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post