ताजासमाचार

केलुखेड़ा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क न्यूज 23 November, 2025 अन्य

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम केलुखेड़ा में जमीन के पुराने विवाद ने शनिवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही ही देर में इतना बढ़ गई कि दोनों पक्षों के पुरुष-महिलाएँ लाठी-डंडों से आमने-सामने आ गए। इस दौरान अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी की भी बात सामने आई है। झगड़े में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है।
इसी बीच मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि मीडिया द्वारा नहीं की जा रही है, पर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो शनिवार को फिर तूल पकड़ गया।
घटना को लेकर जब पुलिस से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरी घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई या बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Related Post