ताजासमाचार

मारुति स्विफ्ट कार में 30 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार - नयागांव चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेस्क न्यूज 20 November, 2025 अन्य

नीमच | अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत जिला नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व तथा नयागांव चौकी प्रभारी मंगलसिंह राठौड़ की टीम ने मारुति सुजुकी की स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 19 नवंबर 2025 की है, जब नीमच–निंबाहेड़ा फोरलेन हाइवे रेल फाटक के पास पुलिस नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रही स्विफ्ट कार (आरजे 27 सीडी 6966) को रोकने का प्रयास किया गया। नाकाबंदी देखकर कार चालक ने वाहन को तेज गति से भगा दिया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी में 30 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रमेश पिता अखाराम मेघवाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी मेघवालों का वास, जाटावास, लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान) बताया। पुलिस ने आरोपी रमेश को मौके से गिरफ्तार कर कार व अवैध मादक पदार्थ को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत जब्त करते हुए अपराध क्रमांक दर्ज किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। 

Related Post