ताजासमाचार

नीमच में कड़ाके की ठंड के चलते सुबह 9 बाद लगेंगी कक्षाएं कलेक्टर ने दिए निर्देश

डेस्क न्यूज 18 November, 2025 अन्य

नीमच। बढ़ती सर्दी और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर (स्कूल शिक्षा) ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर समस्त शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया है।
आदेश के अनुसार अब जिले की सभी प्राथमिक, मिडिल स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 9:00 बजे के बाद ही किया जाएगा। यह आदेश जिले में लागू ठंड की तीव्रता तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि संबंधित विभाग प्रमुख आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएँ। 
प्रशासन का यह निर्णय अभिभावकों और स्कूलों दोनों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है, जिससे सुबह की ठिठुरन में छोटे बच्चों को स्कूल जाने में होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा।

Related Post