डेस्क न्यूज
18 November, 2025
अन्य
नीमच। रामपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत तीन वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं SDOP मनासा शाबेरा अंसारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। मामला फरियादी प्रकाशचंद घोटा (ग्रीन मर्चेंट कमीशन, रामपुरा) से संबंधित है, जिनसे अहमदाबाद स्थित धनलक्ष्मी केनवास नामक फर्म ने मोबाइल के माध्यम से 254.20 क्विंटल गेहूं 2405 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 6,11,351 रुपये लेकर धोखाधड़ी की थी। प्रकरण थाना रामपुरा में अप.क्र. 180/22 धारा 420 भादवि के तहत दर्ज था, जिसमें आरोपी चेतन पिता कन्हैयालाल दामवानी निवासी अहमदाबाद गुजरात घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। रामपुरा पुलिस ने क्राइम ब्रांच गुजरात और साइबर सेल नीमच की मदद से आरोपी को अहमदाबाद से पकड़कर गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में निरीक्षक विजय सागरिया, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, प्र.आर.429 देवेश मालवीय, आर.597 विजय बारीवाल, आर.129 रघुवीर सिंह, आर.434 मुकेश मछार, साइबर सेल के प्र.आर. प्रदीप शिंदे, आर. लखन प्रताप सिंह तथा क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की विशेष भूमिका रही।