न्यूज डेस्क
23 April, 2025
राजनीति
नीमच। ब्लॉक कॉंग्रेस के आह्वान पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। नीमच के भारतमाता चौराहे पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
विदित है कि एक दुखद घटनाक्रम में मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। जिसमें सरेआम हमलावरों ने बंदूक हाथ में थामे अंधाधुंध फ़ायरिंग की। इस हमले में कई पर्यटक मारे गए।
आतंकियों पर कड़ी कारवाई की मांग
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, कॉंग्रेस नेत्री मधू बंसल, पार्षद योगेश प्रजापति, भारत अहीर, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मोनू लॉक्स-राकेश अहीर, बृजेश मित्तल, महेश वीरवाल, दीपक चौधरी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।