ताजासमाचार

BREAKING :- नीमच–मनासा रोड पर चक्काजाम ! मृतक कारूलाल सेन को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, जीरन पुलिस पर लापरवाही के आरोप

डेस्क न्यूज 17 November, 2025 अन्य

नीमच | जिले के ग्राम रेवली देवली में कारूलाल सेन की मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को दिवंगत की तस्वीर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए, जिससे आवागमन ठप हो गया। परिजनों का आरोप है कि जीरन पुलिस ने हादसे के बाद अभी तक आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पुष्पा राठौर मौके पर पहुंचीं और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरा मामला -
जिले के हरवार और फोफलिया के बिच बीते दिनों हुए सड़क हादसे में बिसलवास सोनीगरा निवासी कारूलाल सेन (45) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा सेन गंभीर रूप से घायल हुई थीं। कारूलाल अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ रोड पर जा रहे थे, तभी चार पहिया वाहन क्रमांक आरजे 35 सीए 4477 के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। उपचार के लिए उन्हें नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही कारूलाल की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया, जबकि रेखा सेन का इलाज अहमदाबाद में जारी है। हादसे के बाद परिजन लगातार पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई न होने से आज आक्रोशित होकर उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।

Related Post