ताजासमाचार

नीमच में काल भैरव अष्टमी पर भव्य आयोजन : इंदिरा नगर स्थित श्री काल भैरव मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती

न्यूज डेस्क 13 November, 2025 अन्य

नीमच। बुधवार को काल भैरव अष्टमी के अवसर पर इंदिरा नगर चौराहा स्थित श्री काल भैरव मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और देर शाम 6 बजे महाआरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से सहभागी बने।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री काल भैरव मंदिर की स्थापना लगभग 30 वर्ष पूर्व की गई थी। तब से लेकर अब तक ऑटो स्टैंड क्षेत्र, स्थानीय नागरिकों और समिति के सहयोग से प्रत्येक वर्ष काल भैरव अष्टमी पर धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। प्रारंभ में यह कार्यक्रम सीमित स्तर पर किए जाते थे, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और सहभागिता के चलते अब यह आयोजन भव्य और विशाल रूप ले चुका है।

Related Post