न्यूज डेस्क
10 November, 2025
अन्य
नीमच। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र दो दिनों में सकुशल दस्तयाब किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
घटना का विवरण:
दिनांक 8 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना नीमच सिटी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर से पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से लगातार संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने 10 नवंबर को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
थाना नीमच सिटी के सहायक उप निरीक्षक नागुराम परमार, आरक्षक महेंद्र सिंह, महिला आरक्षक बिंदु, एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।